Wednesday, March 13, 2019

2019 के चुनाव परिणाम के दिन हारने पर यह बोलेंगे CM केजरीवाल

कुमार विश्वास का ट्वीट- 2019 के चुनाव परिणाम के दिन हारने पर यह बोलेंगे CM केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) के वरिष्ठ नेताओं में शुमार कुमार विश्वास का दिल्ली के मुख्यमंत्री का लगातार हमला जारी है। लगातार सीएम केजरीवाल पर हमला करते हुए ट्वीट के जरिये कुमार विश्वास ने बताया कि लोकसभा चुनाव परिणाम के दिन आखिर क्या जवाव देंगे।

यहां पर बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीख रमजान के दौरान घोषित करने से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा था। 
उन्होंने कहा था कि पवित्र रमजान के महीने में तीन चरणों का लोकसभा चुनाव कराना मुस्लिम समुदाय के लिये मतदान को कठिन कर देने की साजिश और भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश है। वहीं, AAP विधायक अमानतुल्ला खान ने भी इसी तरह की टिप्पणी की थी, जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी।
वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार को कांग्रेस के साथ गठबंधन पर कहा कि हम उनके बिना ही दिल्ली में सातों सीटों पर जीत रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि मीडिया में कांग्रेस की तरफ से लगातार गठबंधन की जानकारी आ रही है। हमारे अंदरूनी सर्वे के मुताबिक पूर्ण राज्य के मुद्दे पर कांग्रेस के साथ जाए बिना सातों सीट जीत रहे हैं।
केजरीवाल ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभी तक चुनाव में पीएम बनाने के लिए वोट देते थे, इस बार लोग पूर्ण राज्य के लिए वोट देंगे। बीते 70 साल से दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय, शोषण और अपमान हो रहा है। वहीं, पीएम मोदी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि पांच साल में भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी ने धोखा दिया है।

No comments:

Post a Comment