Wednesday, March 13, 2019

21वीं सदी में जन्मे लोग चुनेंगे देश की सरकार; 18-19 साल के 1.6 करोड़ वोटर

  • Image result for new generation voter pic india
  • कुल 90 करोड़ मतदाता, यह किसी देश में वोटर्स की सबसे अधिक संख्या है
  • तेलंगाना के मल्काजगिरी में सबसे ज्यादा 31 लाख 83 हजार वोटर हैं

नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने लोकसभा की चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव आयुक्त सुनील चंद्रा ने बताया कि इस बार 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। कुल 90 करोड़ नए मतदाता चुनावों में उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें से 1.6 करोड़ मतदाता 18-19 साल के हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह है कि 21वीं सदी में जन्मे लोग पहली बार आम चुनाव का हिस्सा बनेंगे। 2014 में हुए आम चुनाव के वक्त इस सदी में जन्मे लोग की उम्र 10 साल से कम थी।  

कुल मतदाताओं में 1.6 करोड़ मतदाता नौकरीपेशा

  1. कुल मतदाताओं में 1.6 करोड़ मतदाता नौकरी पेशा हैं। टैक्स पेयर होने के चलते इनमें से ज्यादातर देश की आर्थिक गतिविधियों से सीधे प्रभावित होते हैं। बीते चुनाव में 81 करोड़ वोटर थे। देश भर के 99.3 पर्सेंट मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र हैं। 
  2. सबसे कम लक्षद्वीप में 49,922 वोटर होंगे। सबसे ज्यादा मल्काजगिरी में 31,83,325 मतदाता है। आयोग ने फेक न्यूज और हेट स्पीच पर भी सख्ती से निपटने की बात कही है। सोशल मीडिया अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे। 
  3. यूपी, बिहार और बंगाल में 7 राउंड में वोटिंग

    सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश, 40 सीटों वाले बिहार और 42 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में सभी 7 चरणों में मतदान होगा। 
  4. आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड, अंडमान-निकोबार, दादर एवं नागर हवेली, दिल्ली, पुदुचेरी, चंडीगढ़ में एक ही राउंड में मतदान होगा। 

No comments:

Post a Comment